आगरा में मोदी ने दंगा आरोपियों को सम्मानित कियाः दिग्विजय सिंह
देश, दुनिया, महानगर खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन...
10.52 AM: आगरा में मोदी ने दंगा आरोपियों को सम्मानित कियाः दिग्विजय सिंह.
10.49 AM: दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकत्रंत में नेता पेट से पैदा नहीं होता.
10.47 AM: चाय वाला बन सकता है देश का प्रधानमंत्रीः दिग्विजय सिंह.
10.31 AM: प्रधानमंत्री ने कहा, महिला आरक्षण और सांप्रदायिक हिंसा बिल पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे.
09.33 AM: बढ़त के साथ खुला संसेक्स, 400 अंकों की बढ़त के साथ 21 हजार के पार.
08.55 AM: सांप्रदायिक हिंसा बिल लाने का समय संदिग्धः नरेंद्र मोदी.
08.52 AM: सांप्रदायिक हिंसा बिल पर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी. सांप्रदायिक हिंसा बिल के विरोध में हैं नरेंद्र मोदी.
08.10 AM: नारायण साईं की आज सूरत कोर्ट में होगी पेशी.
08.02 AM: सूरत पहुंचा आसाराम का बेटा नारायण साईं. सूरत कोर्ट में आज होगी पेशी.
07.16 AM: नारायण साईं का अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार.
07.15 AM: सुबह आठ बजे सूरत पहुंचेगा नारायण साईं.
06.53 AM: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला आज. भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा पहला वनडे मुकाबला.
06.10 AM: एजेंडा आजतक में आज भी बड़े मुद्दों पर होगी बड़ी बहस, उत्तर प्रदेश के मुख्ममंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर विकास की राजनीति पर बहस करेंगे, अन्ना समेत और भी कई मेहमान पहुंचेगे एजेंडा आजतक के मंच पर.
05.50 AM: आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, महंगाई, गन्ना किसानों के साथ तेलंगाना और लोकपाल बिल पर सरकार को घेरने की विपक्ष की तैयारी पूरी.
05.45 AM: दिल्ली में नशा और रफ्तार का खतरनाक कॉकटेल, लाल बत्ती लगी कार से कांग्रेस नेता के बेटे ने बाईक सवारों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर.
05.25 AM: आसाराम की मुसीबत का अंत नहीं, जोधपुर की अदालत में आज से शुरू होगा रेप केस का ट्रायल, अदालत ने दिया मौक, कहा-बेगुनाह हो तो साबित करो.
05.01 AM: सूरत ले जाने के लिए रातों रात एयरपोर्ट पहुंचाए गए नारायण साईं, रेप के आरोपों से किया इनकार, आज सूरत की अदालत में होगी पेशी.
0 comments